फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास योजना का आधार ग्राम सभा : डॉ. चौहान

Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बेरी विकास खंड, जिला झज्जर की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवों और सरपंचों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना तभी सफल हो सकती है, जब ग्राम सभा में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। ऑनलाइन बैठक का विषय जन सहभागिता मुहिम के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना था। उन्होंने ग्राम सभा में सभी को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसमें गुरबिंदर सिंह, राजाराम सहित समस्त ग्राम सचिव और सरपंच भी जुड़े। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें