फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस माह पहले पास हुए विकास कार्यों को दी फिर हरी झंडी, दावा 3 माह में होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला परिषद ने 10 माह पहले मार्च में जिन विकास कार्यों को हरी झंडी दी थी, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। बताया गया कि पिछले सीईओ की लापरवाही के कारण विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए और न ही हुए कामों का भुगतान हो पाया। शुक्रवार को हुई बैठक में नए सीईओ डॉ. पंकज ने 3 माह में काम पूरे होने और एक माह में लंबित भुगतान करने का आश्वासन दिया।

जिला परिषद की शुक्रवार को हुई सामान्य बैठक में इस प्रस्ताव को सामूहिक रूप से हरी झंडी दी गई। बैठक में कुल 10 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिसमें से आठ को सर्वसम्मति से पास किया गया। निर्णय लिया गया कि जिला परिषद की न्यायपुरी में स्थित जमीन पर पुस्तकालय बनाया जाएगा। शुक्रवार को विभाग के कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन प्रवेश कुमारी ने की। बैठक में पिछले विकास कार्यों के अटके ठेकेदारों के भुगतान पर भी चर्चा हुई। नए आए सीईओ डॉ. पंकज ने एक माह में सभी बिल पास करने और भुगतान का आश्वासन दिया। बैठक में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पंकज सहित पार्षदगण और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में इन एजेंडों पर हुई चर्चा

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जिला परिषद के खर्चों के लिए बजट में आवश्यक राशि की मांग के लिए सरकार को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई। पिछली बैठक में स्वीकृत 224 कार्यों में से 194 विकास कार्यों की भौतिक रूप से प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के उपरांत, उसके अनुमोदन की सहमति बनी। जिला परिषद के वार्ड नंबर 2, 10, और 16 के पार्षदों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिला परिषद की सड़कों की वार्षिक मरम्मत कराने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के अनुमोदन की सहमति बनी। पिछली बैठक के दौरान की कार्रवाई की पुष्टि पर सभी परिषदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें