फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन बाद खुलीं अनाज मंडियां, आवक में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को फिर से जिले की मंडियां खुल गई हैं। इनमें किसान दोबारा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान भरकर पहुंचने लगे हैं। अब तक जिले की सभी अनाज मंडियों में 8.13 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 548346 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 160437 और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 105207 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर कराने के आदेश दिए गए हैं।
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की ओ से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर फसलों को खरीदा जाए, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें, समय पर धान का उठान कराया जाए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से अपील की है कि जो भी किसान मंडी में अपने बारी पर ही आएं ताकि समय पर फसल की खरीद हो सके। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में फानों में आग न लगाएं। इससे जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाकर उनका सही तरीके से प्रबंधन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें