फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन बेचने के बहाने 17 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनीपत के लडसौली गांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जमीन बेचने के बहाने 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर असंध के खिजराबाद गांव निवासी हरविंद्र कौर, काबल सिंह, रूपिन्द्र कौर, जसबीर सिंह, रतक गांव निवासी पंजाब सिंह, उरलाना निवासी मुख्तार सिंह व बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

असंध पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के लडसौली गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि हरविंद्र कौर व रुपिंद्र कौर से उसने सवा किला जमीना खरीदी थी। 12 सिंतबर 2022 को बयाना लिखवाया था और 15 लाख रुपये दिए। उसने कहा कि जमीन पर दो लाख रुपये का लोन है। तो हमने अलग से लोन क्लीयर करने के लिए दो लाख रुपये दे दिए। 15 मार्च 2023 को रजिस्ट्री की तारीख रखी गई। आरोपी ने उस तारीख को रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद खुद ही कोर्ट में हाजिरी लगवाकर हमें नोटिस भिजवा दिया। इस बारे में पंचायतें हुईं। इस मामले में पंजाब सिंह, मुख्तार सिंह व दंटी सिंह डीलर थे। इन्होंने पहले ही कमीशन ले लिया था। अब वह बात नहीं करते व दूसरी पार्टी का साथ दे रहे हैं। इन सभी ने मिलकर हमारे रुपये हड़पे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें