करनाल। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को निगदू मंडल के कारसा डोड गांव में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने बताया कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि का आयोजन होगा। 25 जून को काला दिवस के रूप में आपातकाल की बरसी मनाई जाएगी और 29 जून को मन की बात का सामूहिक श्रवण बूथ स्तर पर किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने की जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष राजपाल ने किया। इसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र राणा, डॉ बलबीर वर्मा, मलखान सिंह, शिवेंद्र , संत सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद