फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गो माता चारा के लिए दान की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। खाटू श्याम परिवार असंध की ओर से श्रीकृष्ण गोशाला में गोमाता के लिए दलिया का प्रसाद बनवाया गया। साथ में 101 कट्टे खल के गोमाता के चारे के लिए दान किए। साथ ही एक ऑटोमैटिक गंडासा मशीन चारा काटने के लिए दी गई। खाटू श्याम परिवार के प्रधान योगेश कंसल ने बताया कि गोशाला को यह दान वस्तुएं और धन राशि देने का फैसला एक बैठक में लिया गया था। इसमें योगेश कंसल, दीपक मित्तल, सचिव संदीप टूर्ण, कैशियर दिनेश बिंदल और विशाल गोयल ने विचार रखे। अग्रवाल समाज प्रधान राजेश गोयल, गोशाला प्रधान विजय गोयल और सोनी गर्ग ने कहा कि खाटू श्याम परिवार की ओर से हर महीने खाटू और सालासर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को ले जाने के लिए बस यात्रा की व्यवस्था की हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें