फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नई बागवानी नीति लाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में तीन दिवसीय 11वें मेगा सब्जी एक्सपो-2025 का शुभारंभ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए भावी योजनाएं व कार्यक्रम तैयार हैं। कृषक उत्पादक संगठन यानी एफपीओ, जो एक कंपनी के रूप में पंजीकृत है, उन्हें ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, लेकिन अब जो एफपीओ एक सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शीघ्र ही सरकार एक नई बागवानी नीति लाएगी, जिसके तहत मूल्य संर्वधन, भंडारण, प्रोद्यौगिकी, मार्केटिंग, प्राकृतिक व जैविक बागवानी को दोनों प्रकार के एफपीओ के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इससे पहले हरियाणा विद्यान विभाग निदेशक डॉ. अर्जुन सैनी ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने एक्सपो में लगे करीब 200 स्टॉलों का निरीक्षण करके सब्जियों की किस्मों के साथ-साथ आलू की किस्मों व मधुमक्खी पालन की नवीनतम जानकारी प्राप्त की। किसानों को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री ने कहा कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी।
यह केंद्र इंडो-इजराइल तकनीक पर प्रदेश का पहला उत्कृष्टता केंद्र था, यहां देश-प्रदेश के ही नहीं अपितु विदेशों से किसानों एवं विशेषज्ञों ने संरक्षित खेती की तकनीकी जानकारी हासिल की। हालांकि अब प्रदेश के अन्य जिलों में 11 विभिन्न प्रकार के उत्कृष्टता केंद्र खोले जा चुके हैं। इन केंद्रों पर विशेषज्ञों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी जानकारी हासिल कर किसान संरक्षित खेती, मधुमक्खी पालन, फलों की खेती सहित ग्राफ्टेड पौधे तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने बजट में बागवानी व किसानों के लिए की कई घोषणाओं का विस्तार से जिक्र किया। कहां-कहां नए अनुसंधान केंद्र व मंडियां स्थापित होनी हैं, ये भी बताया। उन्होंने कहा कि बागवानी मिशन प्रदेश के 19 जिलों में चल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में शेष तीन जिलों फरीदाबाद, रेवाड़ी और कैथल में भी इसे लागू करने का प्रस्ताव है। गुरुग्राम में फूलों की खरीद और बिक्री के लिए एक अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित फूलमंडी की स्थापना की जाएगी। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन व हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ संयुक्त रूप से एक जूस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेंगे। इसके अतिरिक्त कम लागत वाली वर्टिकल खेती के अंतर्गत बैम्बू स्टेकिंग तकनीक को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया है।
एक्सपो में पहले दिन 3640 किसान शामिल हुए। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन व आलू बीज उत्पादन पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कराई गई। विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी किसानों की आय एवं उत्पादन बढ़ाने में सहायक बनेगी। यहीं नहीं किसानों को सब्जियों व आलू की विभिन्न किस्मों व फसल के पक जाने के अंतिम चरण तक विभिन्न पहलुओं का तकनीकी ज्ञान भी दिया गया।
विज्ञापन

एक्सपो के दूसरे दिन 22 मार्च को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि रहेंगे। समापन समारोह 23 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें