फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बताए, प्रदेश में कौन सी 24 फसलें एमएसपी पर बिक रही : भूपेंद्र हुड्डा

Mon, 27 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एमएसपी पर फसलों की खरीद को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार को घेरा है, उन्होंने कहा कि वह लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर कौन सी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है, कहां खरीदा जा रहा है।
करनाल के एक पांच सितारा होटल में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार एमएसपी देने के मामले में मुंह छिपाकर घूम रही है, क्योंकि हरियाणा में मुख्यतः खरीफ की फसलें धान, बाजरा, कपास, मूंग जैसी फसलें एमएसपी से 300 से 1200 रुपये कम कीमत पर बिक रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल बेचने से लेकर मुआवजा प्राप्त करने तक की प्रक्रियाओं को इतना जटिल कर दिया है कि किसान इनमें ही उलझकर रह गया है। रबी की फसल बिजाई के लिए खाद के लिए मारामारी चल रही है। कई जगह तो किसानों और महिलाओं पर लाठीचार्ज तक की ख़बरें हैं।
विज्ञापन

कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को भी गंवानी पड़ रही जान
नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट और आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। हरियाणा में संगठित अपराध चरम पर है। यहां 80 से अधिक बदमाशों का गैंग सक्रिय है। कानून की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को भी जान गंवानी पड़ रही है। आईपीएस पूरण कुमार और संदीप लाठर की मौत के मामले में हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

संविधान का निर्माण आंबेडकर ने किया, इसमें न हो संदेह
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर कहा, किसी को भी इस बात में संदेह नहीं होना चाहिए कि देश के संविधान का निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया था। मुझे गर्व है कि मेरे पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा उस संविधान सभा के सदस्य थे, जिसके अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें