फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि विपणन बाजार ड्राफ्ट को रद्द करे सरकार : रतन मान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि वापस लिए गए तीनों कृषि कानूनों को अब भाजपा सरकार नए रूप में लागू करने के प्रयास कर रही है, जिसके खिलाफ 11 मार्च को विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर के उपायुक्तों को मांगों का ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब सरकार की तरह कृषि विपणन बाजार नीति को रद्द करके केंद्र सरकार को वापस भेजना चाहिए।
किसान नेता रतनमान रविवार को शहर के दीनबंधु सर छोटू राम किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अध्यक्षता व जिला महासचिव सुरेंद्र बैनीवाल के संचालन में आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसानों की ओर से गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई कृषि बाजार नीति का जो मसौदा केंद्र सरकार ने तैयार किया है। इसका सीधा असर प्रत्येक राज्य की अनाज मंडियों पर पड़ेगा। पंचायत में प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान,चेयरमैन साहब सिंह बाजवा, निसिंग ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र बसतली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें