तरावड़ी। एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अध्यापक भी उसी स्कूल का बताया जा रहा है। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत तरावड़ी पुलिस को दी है। थाना तरावड़ी के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए शिक्षिका पर दबाव भी बनाया जा रहा है। शिक्षिका से छेड़छाड़ स्कूल में ही की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि छेड़छाड़ को लेकर शिक्षिका ने शिकायत सीधे पुलिस को दी है। उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद