फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में खुला डिजिटल लर्निंग सेंटर

Sat, 28 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने ई-साक्षरता को बढ़ावा देने की शुरुआत की है। इसलिए सरकार ने इंटेल के साथ मिलकर करनाल के सेक्टर-13 के सरकारी स्कूल में पहला उन्नति केंद्र एट कॉमन सर्विस सेंटर खोला है। हरियाणा में इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करनाल से की है। इसके बाद भिवानी, यमुनानगर, हिसार, जींद और कैथल में इस तरह के नौ लाइव सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत गैर शहरी भारत के डिजिटाइजेशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को करनाल में सेंटर का उद्घाटन करते हुए मेयर रेनूबाला गुप्ता ने कहा कि हम डिजिटल इंडिया में भरोसा करते हैं और मानते हैं कि इंटेल का यह अभियान हरियाणा में डिजिटल इंक्लुजन एवं तकनीक की सर्वव्यापी उपलब्धता के अवसर पैदा कर रहा है। यह जमीनी स्तर पर बदलाव लाने एवं राज्य में ई-साक्षरता बढ़ाने का काम करेगा। इंटेल के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स रॉबी स्विनेन ने कहा हर यूके एट सीएसससी इंटेल पॉवर्ड उपकरणों से सुसज्जित होगा और राज्य में गैर शहरी नागरिकों को स्थानीय भाषा में कंटेंट, संबंधित प्रशिक्षण मॉड्यूल्स उपलब्ध कराके स्किल के विकास एवं डिजिटल सशक्तीकरण के अवसर भी निर्मित करेगा।

इन सेंटरों पर प्रशिक्षित पर्सनल्स डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर योग्यता एवं इंटरनेट सुविधाओं पर सत्र लेंगे एवं इंटरप्रेन्योरशिप, लैंग्वेज और व्यवसायिक प्रशिक्षण में मार्गदर्शन करेंगे, ताकि नागरिकों की शिक्षा बेहतर हो सके। यह सेंटर नागरिकों को सरकार संबंधित कंटेंट- डिजिटल साक्षरता, वित्तीय इंक्लुजन एवं हेल्थकेयर आदि प्रदान करने के मंच के रूप में काम करेगा। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स देबजनी घोष व सीओओ, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया कोरथ वी मैथ्यू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें