राजकीय विद्यालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों से इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में चयनित बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एडीसी यश जालूका देश में पहली बार हरियाणा के करनाल में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड के लिए अध्यापकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव रहा। विद्यार्थियों का कहना था कि उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में हर विषय पर राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सुनी, देखी व चर्चा में सुनी है। प्रदेश में पहली बार सरकारी स्कूलों के बच्चे इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में चयनित होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।