फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनडीआरआई में की गोवर्धन पूजा, कृतज्ञता का संदेश दिया

विज्ञापन
एनडीआरआई में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल विद्या भारती (उत्तरी क्षेत्र) के संगठन मंत्री श्री व
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में गोवर्धन पूजन पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में गोपूजन, अनुष्ठान और अन्नकूट समारोह आयोजित किए गए। संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुओं और जीवन के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पर्व मनुष्य, पशु और प्रकृति के अटूट संबंध को दर्शाता है। गाय और पशुधन भारतीय कृषि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। एनडीआरआई डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य पोषण सुरक्षा और किसानों की आजीविका को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती (उत्तरी क्षेत्र) के संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा रहे। उन्होंने गाय को भारत की आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बताया।
अतिथियों ने किया योगदान की सराहना
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार सिरसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डेयरी किसानों की आय बढ़ाने और पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार में आईसीएआर-एनडीआरआई के योगदान की सराहना की। दोनों अतिथियों ने गोवंश के प्रति करुणा और पशुपालन की परंपराओं पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. कृष्णन कुमार, संयुक्त निदेशक (शिक्षा) डॉ. आशीष कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. रजन शर्मा सहित संकाय सदस्य, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक अन्नकूट समारोह के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें