फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरक्रॉफ्ट को मिला हैंगर, मार्च से शुरू होगी फ्लाइंग

Wed, 15 Feb 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
एयरक्रॉफ्ट को मिला हैंगर, मार्च से शुरू होगी फ्लाइंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एनसीसी एयर विंग के कैडेटस के लिए मंगलवार का दिन खुशी भरा रहा। फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए बंगलुरू से आए दोनों एयरक्रॉफ्ट को एविएशन क्लब करनाल के हैंगर में जगह मिल गई। अब एयरक्रॉफ्ट वापस नहीं जाएंगे। कैडेट्स के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन


विदित हो कि टू हरियाणा एनसीसी एयर स्कवार्डन ने कैडेटस को फ्लाइंग ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को बंगलुरू से दो माइक्रो लाइन एयरक्रॉफ्ट मंगाए थे, लेकिन यहां पहुंचने पर एविएशन क्लब करनाल ने दोनों एयरक्रॉफ्ट को अपने हैंगर में खड़ा करने से मना कर दिया। जिसके बाद यह मामला डीसी ऑफिस होते हुए हायर एजुकेशन के प्रधान सचिव व एनसीसी के ग्रुप कमांडर तक पहुंच गया।

इसके बाद घंटों चली मीटिंग के बाद दोनों एयरक्रॉफ्ट को एविएशन क्लब के हैंगर में खड़ा करने की अनुमति मिल गई। इस पर खुशी जाहिर करते हुए कमाडिंग ऑफिसर प्रदीप विश्नोई ने कहा कि हमारे कैडेट्स के लिए यह अच्छा संकेत है। अब यहां के कैडेट्स भी फ्लाइंग का अनुभव प्राप्त कर भारतीय वायु सेना में शामिल हो सकते हैं। फ्लाइंग शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। हमारी कोशिश है कि सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर एक मार्च से कैडेट्स के लिए फ्लाइंग की ट्रेनिंग शुरू हो जाए। बता दें कि मंगलवार को इस मामले को लेकर कमांडिंग आफिसर प्रदीप बिशनोई डीसी मनदीप सिंह बराड़ से मिले थे।
विज्ञापन


नियमों में उलझा रहा विवाद
डीसी के साथ हुई बैठक में क्लब के फ्लाइंग ऑफिसर मोहित ने कहा कि हमने प्लेन को लाने से नहीं मना किया था, लेकिन प्लेन लाने से पूर्व हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस पर डीसी ने जब कमाडिंग ऑफिसर प्रदीप विश्नोई से पूछा कि जब आपको प्लेन को खड़ा करने की परमिशन नहीं मिल थी तो प्लेन क्यों लाए। इस पर प्रदीप विश्नोई ने कहा कि दोनों प्लेन लाने के छह माह पहले ही हमने एविएशन क्लब को इस बारे में सूचित कर दिया था। साथ ही कई बार यहां के अधिकारियों के साथ बैठक भी की, लेकिन क्लब की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। जब प्लेन आ गया तो पूरे मुद्दे पर विवाद खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें