फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोरिश व गंगा का ऑस्ट्रेलिया के मुक्केबाजी कैंप में चयन

Sat, 09 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुक्केबाज गंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजी के खिलाड़ी गोरिश व गंगा का जेएसडब्ल्यू की ओर से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित मुक्केबाजी के कैंप में चयन हो गया है। दोनों शिविर में अभ्यास कर रहे हैं।
गोरिश ने 12 साल की उम्र में मुक्केबाजी शुरू की थी। उन्होंने वर्ष 2015 में प्रदेश स्तर पर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था और खेलो इंडिया ऑल यूनिवर्सिटी जो दिसंबर महीने में आयोजित हुई गोरिश ने उसमें भी 60 से 63.5 भार वर्ग में हिस्सा लिया था। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला गुरु काशी युनिवर्सिटी के खिलाड़ी प्रदीप के साथ हुआ।
विज्ञापन

प्रदीप को हराकर गोरिश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी आशुतोष के साथ था और अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उन्होंने बाबा मस्तनाथ युनिवर्सिटी के खिलाड़ी सचिन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उसके बाद से गोरिश बेंगलूरू चले गए थे और वहीं पर निरंतर अभ्यास कर रहे थे।

वहीं गंगा ने भी मुक्केबाजी में कर्ण नगरी का नाम रोशन करा है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में सर्बिया में 41वीं गोल्डन ग्लव ऑफ वोज्वोडिना यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता लिया था और वह पहले से ही जेएसडब्ल्यू (जिंदल स्पोर्ट्स अकादमी ) बेंगलूरू अभ्यास कर रहे थे। गंगा ने अब तक दो बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया में स्वर्ण, स्कूली राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक अपने नाम कर चुके है।
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि गंगा व गोरिश दोनों ही जिले के अच्छे मुक्केबाजी के खिलाड़ी है। दोनों ने ही अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है और अब दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास करने के लिए जा रहे है।

मुक्केबाज गंगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें