घरौंडा। टैंकर से कैमिकल रिसाव होने पर चालक को टोका तो मारपीट करने का मामला सामने आया है। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुंडरी निवासी हितेंद्र ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे वे और उनका भाई जितेंद्र खेत में जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रैक्टर टैंकर जा रहा था। जिसमें से कैमिकल रिस रहा था। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रोककर पूछा कि ये कैमिकल कहां लेकर जा रहे हो। तभी ट्रैक्टर चालक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर गांव के नैन सिंह पहुंच गया। इसके बाद वे अपने चाचा के खेत में चले गए। यहां पर तीन कारों से गंडासी, सरिया और रॉड लेकर कुछ लड़के पहुंचे। आरोपी अंकुश ने रॉड से उनके भाई के सिर पर वार कर दिया। नैन सिंह के बेटे विमल ने उनके सिर पर वार किया। इसके बाद मोंटी, कुलदीप, सुरेंद्र, ताषार, शैंकी और मनू ने भी उनके साथ मारपीट की। संवाद