फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकानों का सामान हटा पर रेहड़ी फड़ी वालों ने किया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण बाजार के दुकानदारों ने ट्रायल के पहले दिन दुकानों का सामान बाहर नहीं रखा मगर रेहड़ी-फड़ी वाले सड़क पर अतिक्रमण करते नजर आए।
वहीं जाम के हालात दिखे। कुछ लोगों ने खाली जगह देखकर अपने वाहनों को खड़ा कर दिया जिससे दुकानों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस समस्या के समाधान को लेकर अब बाजार प्रधान ने दुकानदारों के साथ एसपी और डीसी से मिलकर बाजार में ई-रिक्शा के प्रवेश को बंद करवाने का मन बनाया है।
दुकानदारों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की भी योजना बनाई गई है। इनके अलावा बाजार में आने वाले ग्राहकों से उनके वाहन भी पार्किंग में खड़ा कर पैदल आने की अपील की जाएगी।
इससे बाजार खुले रहेंगे, भीड़ कम होगी, व्यवस्था पटरी पर आएगी, निगम और दुकानदारों के बीच विरोध भी नहीं होगा और बड़ों के साथ छोटे दुकानदारों को रोजगार भी मिलेगा। मंगलवार के बाद बुधवार को भी पार्षद एवं कर्ण मार्केट प्रधान संकल्प भंडारी ने अतिक्रमण के खिलाफ बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर मास्टर प्लान को सिरे चढ़ाने की योजना बनाई। अब वे ई-रिक्शा बैन करवाने और पार्किग में वाहनों को खड़ा करवाने को लेकर शुक्रवार को एसपी और डीसी से मिलेंगे ताकि व्यवस्था पटरी पर आ सके। नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक दिन पहले बाजार के दुकानदार प्रधान संकल्प भंडारी को आयुक्त और मेयर से मिले थे जिसमें सभी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारी ने मास्टर प्लान बताया। जिस पर मेयर और आयुक्त ने कहा कि वे इसका शुक्रवार तक ट्रॉयल लेंगे और सब कुछ सही रहा तो इसे चलने दिया जाएगा, अव्यवस्था हुई तो निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें