फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परहित कार्य निस्वार्थ किया जाना चाहिए : सुदीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से मां अन्नपूर्णा धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने धर्मपत्नी के साथ पूजन किया। इसके बाद देवी सुदीक्षा सरस्वती रामायणी ने श्रीराम कथा सुनाते हुए कहा कि इंसान परहित करके अपने जीवन का उद्धार कर सकता है। उन्होंने कहा कि परहित आवश्यक है, लेकिन वह परहित बिना किसी एहसान, कामना, प्रसिद्धि से किया जाना चाहिए। वह परहित कार्य निस्वार्थ से किया जाना चाहिए। तभी वह कार्य सफल हो पाता है। सायंकालीन कथा में महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैत स्वरूप महाराज ने श्रीराम कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लाला साधू राम सिंगला, रविंद्र सिंगला, अशोक गोयल, अजय गोयल, प्रमोद सिंगला को स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालकिशन त्रिपाठी, अमन शर्मा, विपिन छाबड़ा, प्रदीप गर्ग, प्रवीन गर्ग, अनिल सिंगला, राजेश जैन, अशोक लूथरा, पार्षद नरेश गाबा, अशोक काठपाल, संजय गाबा सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें