फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क पर सूख रहा ‘सोना’... आवक और तौलाई भी बीच रास्ते

विज्ञापन
सड़क पर पड़ी ढेरी पर काम करता मजदूर।
विज्ञापन
करनाल। अनाज मंडियों में धान की लगातार आवक के बीच जगह की कमी किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी बनने लगी है। शेडों के अंदर जगह नहीं बची। ऐसे में किसानों के लिए सोने के समान धान की ढेरियां बाहर लगाई जा रही हैं। इस अव्यवस्था के बीच बारिश से नुकसान हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि कहीं सड़क किनारे मजबूरी में धान सुखाया जा रहा है तो कहीं आवक और तौल का काम भी बीच रास्ते हो रहा है।
विज्ञापन

इस सबके बीच यातायात सुचारु रखना भी चुनौती बन गया है। सड़क पर फसल डालना नियमों के विरुद्ध है। कई स्थानों पर सड़क पर ही धान की तौलाई होने से आवाजाही के लिए जगह कम बचती है। इससे मंडी में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
जिले में अब तक 3.39 लाख मीट्रिक टन आवक हो चुकी है। इसमें से 2.23 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई है। इसमें से महज 1.15 लाख मीट्रिक टन का उठान हुआ है। 1.08 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन



सड़क पर धान सुखाने, खरीद और तौलाई करने का मामला सामने आया है। सूख रही धान किसान की है या खरीद एजेंसी की पता करवाया जाएगा। अगर सड़क पर खरीद और तौलाई का काम किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। - विकास गुप्ता, मंडी सचिव, करनाल
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी ढेरी पर काम करता मजदूर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें