- इस बार तीन शुभ मुहूर्त बन रहे, पहली नवंबर शाम 06.16 बजे तक रहेगी अमावस्या तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दीपावली का त्योहार 31 अक्तूबर वीरवार को मनाया जाएगा। दीपावली की प्रदोष काल और निशिता मुहूर्त में माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा की जाती है। पंडित षष्टी बल्लभ के अनुसार लक्ष्मी पूजा करने से व्यक्ति के धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
इस बार दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि का शुभारंभ 31 अक्तूबर दोपहर 03.52 बजे से होगा, जोकि एक नवंबर शाम 06.16 बजे तक रहेगा। इस बार लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 31 अक्तूबर की रात को किसी भी समय में पूजन किया जा सकता है। वहीं राहूकाल लगने से अशुभ समय भी पड़ रहा है। दीपावली अशुभ समय राहुकाल देर रात 01.23 बजे से रात 02.46 बजे तक रहेगा।
दीपावली शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.47 बजे से सुबह 05.39 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.39 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक
- विजय मुहूर्त दोपहर 01.51 बजे से दोपहर 02.35 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त शाम 05.31 बजे से शाम 05.57 बजे तक
- अमृत काल शाम 05.32 बजे से रात 07.20 बजे तक
- सायाह्न संध्या 05.31 बजे से रात 06.49 बजे तक
दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- लक्ष्मी पूजा का समय शाम 05.12 बजे से रात 10.30 बजे तक
- लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त रात 11.39 बजे से देर रात 12.31 बजे तक
- वृषभ लग्न शाम 06.25 बजे से रात 08.20 बजे तक
शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दिन का चौघड़िया-
- शुभ-उत्तम मुहूर्त शाम छह बजकर 31 मिनट से रात सात बजकर 54 मिनट तक
- चर-सामान्य मुहूर्त रात 10 बजकर 39 मिनट से रात 12 बजकर एक मिनट तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त रात 12 बजकर एक मिनट से रात एक बजकर 23 मिनट तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर एक बजकर 23 मिनट से दोपहर दो बजकर 46 मिनट तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर चार बजकर आठ मिनट से पांच बजकर 31 मिनट तक
रात का चौघड़िया-
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त पांच बजकर 31 मिनट से रात सात बजकर आठ मिनट तक
- चर-सामान्य मुहूर्त रात सात बजकर आठ मिनट से रात आठ बजकर 46 मिनट तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त रात 12 बजकर एक मिनट से देर रात एक बजकर 39 मिनट एक नवंबर तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त अल सुबह तीन बजकर 17 मिनट से सुबह चार बजकर 55 मिनट एक नवंबर तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह चार बजकर 55 मिनट से सुबह छह बजकर 32 मिनट से एक नवंबर तक