साप्ताहिक संत्सग में प्रवचन करती साध्वी सुश्री रबिया भारती। संस्थान
करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिव चित्र गुप्त मंदिर सदर में आयोजित साप्ताहिक संत्सग में रविवार को गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रबिया भारती ने कहा कि ईश्वर हमारा शाश्वत सखा है। ईश्वर ही हमारा अनंत सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि मेरी क्यूरी जिसने रेडियम का आविष्कार किया, उसके जीवन में एक चमत्कार पूर्ण घटना घटी। जब उसका शोध इतना जटिल हो गया कि तथ्यों के बावजूद उसे हल नहीं मिला, तो वह हताश हो गई। निराश होकर सो गई। सुबह जब उठी और टेबल पर गई, तो यह देखकर आश्चर्य में पड़ गई कि उसकी अपनी ही हस्त लिखित लिपि में समस्या का हल वहां मौजूद था। हमें चाहिए कि अपने जीवन की राह को ईश्वर के नजदीक ले जाने का भरसक प्रयास करें।
जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
असंध। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञाननंद के सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को नगर के सनातन धर्म मंदिर में जरूरत मंद परिवारों को मासिक राशन और गर्म कंबल वितरित किए। जीओ गीता परिवार के संयोजक जगदीश छाबड़ा व महासचिव सूरज प्रकाश बवेजा ने बताया कि नगर वासियों के सहयोग से तकरीबन 22 वर्षों से हर माह जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है। खुशी फैशन हॉउस के निदेशक शिव कुमार गोयल, समिति के प्रधान रामनिवास गर्ग रमेश मदान, महावीर गर्ग सतीश लूम्बा, डॉ. देवराज सिंगला, सुरेश वर्मा पप्पू चीका, बलदेव छाबड़ा, दीपक कथूरिया व गोपाल बजाज व अन्य उपस्थित रहे।