फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ माह में हर बच्चे को गणित में दक्ष बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित प्रतिभागी। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत अगले आठ माह में राजकीय विद्यालयों में पांचवीं तक पढ़ने वाले हर बच्चे को पढ़ना-लिखना व गणित में दक्ष बनाया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे निपुण हरियाणा मिशन को गति देने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में 7 दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। पांच अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 8 जिलों के 226 मास्टर ट्रेनर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीईओ ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय क्षमता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य 2026-27 तक हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा में निपुण बनाना है। प्रशिक्षित केआरपी आगे अपने-अपने खंडों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर इस मिशन को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अलग-अलग मॉड्यूल पर आधारित
जिला एफएलएन समन्वयक अंशुल ने बताया कि सातों दिन का प्रशिक्षण अलग-अलग मॉड्यूल पर आधारित रहेगा। पहले दिन का फोकस बालवाटिका स्तर पर रहा, जिसमें शिक्षकों को खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति की बारीकियां सिखाई गईं। मास्टर ट्रेनरों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार एफएलएन किट, कहानियों, गीतों और खेलों के माध्यम से बच्चों की भाषा विकास, मोटर स्किल और सामाजिक व्यवहार को मजबूत किया जा सकता है। प्रशिक्षण में वर्कशीट निर्माण, सतत मूल्यांकन के नए तरीके और बाल केंद्रित शिक्षण मॉडल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी बीईओ संजीव शर्मा, डॉ. सचिन, निदेशालय से एसपीआईयू सदस्य अभिषेक, प्राचार्या मनदीप शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें