फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बुलाए वहीं जाएं, जहां अपमान की संभावना न हो : मृदुल कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरावड़ी। नई अनाज मंडी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण ने कहा कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे हैं वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान न हो। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्मदाता पिता का ही घर क्यों न हो।
कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा। उन्होंने उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया, जिससे एक बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन

भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद्भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है। प्रह्लाद चरित्र के बारे में बताया कि भगवान नृसिंह रूप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी हैं और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की।
विज्ञापन

रविवार की कथा में यजमान रमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता एवं अमन गुप्ता, शिखा गुप्ता परिवार सहित व्यास पीठ पर श्री मदभागवत की पूजा की उसके तत्पश्चात व्यास पीठ का पूजन किया। इस अवसर पर लाला नाथी राम गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, अनुज गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता, सौरव गुप्ता, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता, सतपाल गुप्ता, अनीश गुप्ता, रूशिल गुप्ता, आशित गुप्ता, साधूराम सिंगला, ईश्वर चन्द गोयल, दविन्द्र सिंगला, नपा अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल अनाज मंडी अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें