फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉलीबॉल में नीलोखेड़ी ने घरौंडा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंडबॉल के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में नीलोखेड़ी खंड प्रथम, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान अंडर 14, 17 व 19 के हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्कूली खेलों के अंतर्गत रविवार को कर्ण स्टेडियम में लड़कों के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। जिसमें छह खंडों की विजेता टीमों व खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान वॉलीबॉल मुकाबले में अंडर 19 व 17 में नीलोखेड़ी की टीम ने घरौंडा को हराया। हैंडबॉल के विभिन्न आयु वर्ग मुकाबलों में भी नीलोखेड़ी खंड प्रथम रहा।
डीपी प्रवीन भार्गव ने बताया कि इस दौरान प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी व टीमें प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहेगी वह आगे चलकर राज्य स्तरीय खेलों में करनाल का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-14 के वॉलीबॉल मुकाबले में निसिंग खंड की टीम ने नीलोखेड़ी को हराया। घरौंडा ने करनाल की टीम को हराया। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, शुभम द्वितीय व आरव तृतीय रहे।
विज्ञापन

भाला फेंक में कन्हैया स्कूल बडौता के राघव प्रथम व डीएवी पुलिस स्कूल के ओम बतान द्वितीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में एसवीएम राहड़ा स्कूल के भारत पहले व कुशल दूसरे स्थान पर रहे। मौके पर डीपी संदीप संधू, नरेंद्र कुमार, समीर पाल, सुमन, जसबीर सिंह,
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम
- अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ में सुधांशु प्रथम, कृष्ण कत्याल द्वितीय व सन्नी तृतीय रहे।
- शॉटपुट के अंडर-17 मुकाबले में पारस प्रथम व परविंद्र द्वितीय रहे।
- अंडर-19 आयु वर्ग में चिराग प्रथम व मयंक द्वितीय रहे।
- अंडर-14 हैंडबॉल मुकाबले में नीलोखेड़ी ने असंध को हराया।


आज होंगे लड़कों के फाइनल मुकाबले
शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को लड़कों के फाइनल मुकाबले होंगे। कर्ण स्टेडियम साढ़े नौ बजे तीन आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 तैराकी के मुकाबले होंगे। इसके अलावा बेसबॉल व सॉफ्ट बॉल फाइनल मुकाबले होंगे। निशान पब्लिक स्कूल व एसडी स्कूल में लड़कों के क्रिकेट मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें