कुंजपुरा। एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती आरोपी युवक के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान युवती की उस युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। युवती ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि इंद्री के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी बेटी घर पर बिना बताए घूमने चली गई थी। इसी बीच आरोपी ने युवती के साथ अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। जब वीडियो वायरल होने का पता युवती और उसके परिजनों को चला तो उन्होंने कुंजपुरा थाने में केस दर्ज कराया। संवाद