फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजकीय विद्यालय खैरी की लड़कियों की कबड्डी टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
बाबैन। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी की लडकियों की कबड्डी टीम के साथ स्टा - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी की लड़कियों की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन पिछले सप्ताह हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के बाद जब खिलाड़ी विद्यालय खैरी में पहुंची, तो स्कूल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विजेता टीम का अभिनंदन किया और विद्यालय परिवार ने बेटियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय की प्रिंसिपल सविता ने विजेता खिलाड़ियाें को कहा कि बेटियों ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य संभव है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में खैरी की टीम ने पहले ब्लॉक स्तर पर और उसके बाद विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें गर्व है वहीं यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की इन प्रतिभाशाली बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, टीम भावना और लगन से न केवल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने टीम की कोच रोशनी द्वारा कराए गए कठिन अभ्यास और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की विशेष सराहना की। खेल कोच रोशनी ने कहा कि प्रतियोगिता में मिली इस शानदार सफलता ने विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

बाबैन। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी की लडकियों की कबड्डी टीम के साथ स्टा- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें