फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौ देवियों के रूप में सजाईं कन्याएं

Tue, 30 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7 सेवा केंद्र में नवरात्र के अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्याओं को दुर्गा, अंबा, काली, सरस्वती के रूप में सजाया गया। कुमारी रीतिका, भव्या, सायशा व तवीशी ने भजन प्रस्तुत किए। प्रेम दीदी ने कहा कि बाकी सब त्योहार वर्ष में एक बार मनाते हैं। शिवरात्रि और नवरात्र दो बार मनाते हैं, क्योंकि शिव बाबा ने और शिव शक्तियों ने दुनिया से अज्ञानता का अंधकार दूर कर दिया। शिखा बहन ने बताया कि राजयोगिनी प्रेम दीदी, बीके शिखा, शिविका, आरती, चक्षु, सारिका, गार्गी, तनिष्का को सजाया गया। सिमरण चौधरी, रेणू छोक्कर, छवि चौधरी, सरोज चावला, कांता गर्ग, रेखा तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें