फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं उठाया किशोरी का शव, एसपी आवास घेरा-हंगामा

विज्ञापन
नहीं उठाया किशोरी का शव, एसपी आवास घेरा-हंगामा
विज्ञापन
- दो दिन पहले सेक्टर-13 स्थित घर में फंदे से लटकी मिली थी किशोरी, मकान मालिक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-13 स्थित मकान में दो दिन पहले 15 साल की किशोरी फंदे पर लटकी मिली थी। परिजनों ने वीरवार को शव गृह से किशोरी का शव उठाने से इंकार कर दिया। जिस मकान में किशोरी फंदे पर लटकी मिली, वे उसके मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस के आश्वासन के बाद भी पीड़ित नहीं माने। शाम को उन्होंने एसपी आवास का घेराव किया।
वीरवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में शव गृह के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। उनका कहना था कि उनकी बेटी की मकान के अंदर हत्या की गई है। उसके शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद भी परिजन नहीं माने। फिर शाम करीब छह बजे एसपी आवास पर पहुंच गए। यहां भी परिजनों ने न्याय की मांगते करते हुए विरोध जताया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर थाने ले आई। थाने में भी परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
विज्ञापन


बिलखती रही मां
मां धानो देवी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। वह बेटी को बार-बार पुकार रही थी। कह रही थी कि तेरे साथ ऐसा क्या हुआ, जो तू अपनी मां से इतनी दूर चली गई। मेरी बच्ची एक बार लौट आ, मां तेरा इंतजार कर रही है। महिलाएं रोती-बिलखती हुई मां को सांत्वना देने में लगे रहे। मौके पर मौजूद कपिल और शिव सागर का कहना था कि वह मूलरूप से बिहार के वैशाली निवासी हैं। मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी सेक्टर-13 स्थित कोठी नंबर 694 में करीब दो साल से काम करती थी और वहीं रहती थी। दो दिन पहले उनकी बेटी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सूट मंगाया था, मगर सूट की जगह फ्रॉक भेज दिया गया। इसको लेकर वह परेशान थी। बेटी ने मकान मालिक से उस ऑर्डर को वापस करने के लिए भी कहा मगर ऑर्डर वापस नहीं हो सका था। आरोप है कि मालिक उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में फंदा लगाने के कारण मौत होने का पता चला है। परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया है। मालिक पर परिजन आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बलजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें