फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रजवाहे में मिला लड़की का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण लेक के समीप रजवाहे में एक 16 वर्षीय लड़की का अर्धनग्न शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक लड़की की शिनाख्त यमुनानगर निवासी अलीफा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार अलीफा मानसिक रूप से परेशान थी। उसने मंगलवार को यमुनानगर के नहर में छलांग लगा दी थी। तभी से गोताखोर उसके शव की तलाश कर रहे थे। करनाल से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अलीफा की शिनाख्त कर ली है। पुलिस जांच अधिकारी रामकरण ने बताया कि लड़की के शव की पहचान हो चुकी है। लड़की यमुनानगर की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें