फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम से मिलने जा रहे प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटरों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-12 की सड़क पर दिया धरना, बाद में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, आज चंडीगढ़ में वार्ता के लिए बुलाया
विज्ञापन

- विभिन्न मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के सामने चार दिन से धरना दे रहे कंप्यूटर ऑपरेटर

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटरों को पुलिस ने महर्षि दयानंद चौक पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद सभी सेक्टर-12 की सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से उठाकर धरना स्थल पर भेज दिया। बाद में कर्मचारियों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मिला। जहां मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर से बात कर कर्मचारियों को चंडीगढ़ में 19 जुलाई को 10 बजे वार्ता का समय दिलवाया।
विभिन्न मांगों के समर्थन में हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के बैनर तले प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर करनाल लघु सचिवालय के सामने चार दिन से धरने पर बैठे हैं। मौके पर राज्य प्रधान विजय सिंह, उपप्रधान प्रवीन कुमार, संगठन कार्यकर्ता गुरविंद्र सिंह, बलिंद्र, अनिल शर्मा, ब्रिम सिंह, रजनी, गुरप्रीत, संतोष, निधि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगें

- डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए।

- सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं।

- प्रदेश सरकार की ओर से जो नियमितीकरण की पॉलिसी तैयार की जार रही है, उसमें डीआईडीएस के अधीन (हारट्रोन, एचकेआरएनएल व डीआईटीएस कर्मचारी) कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए।

- हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए।

- कैटेगरी व पद अनुसार समान काम, समान वेतन दिया जाए।

- कंप्यूटर ऑपरेटरों को ग्रेच्यूटी, एक्स ग्रेशिया, विवाह लोन, अग्रिम लोन व सेवानिवृत्ति के उपरांत लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें