फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी सीजन में युवतियां लगवा रहीं ग्लिटर टच मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शादी के सीजन में इस बार महिलाएं साधारण मेहंदी लगवाने की जगह ग्लिटर टच वाली मेहंदी लगवाना सबसे अधिक पसंद कर रही हैं। मेहंदी आर्टिस्ट गौतम ने बताया कि युवतियां व दुल्हनें हाथों पर फूल हैंड के साथ ग्लिटर वाली मेहंदी लगवा रही हैं। इसकी कीमत 500 रुपये प्रति हाथ से लेकर पांच हजार तक है। कर्ण बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए रोजाना महिलाएं व युवतियां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


मेहंदी अब सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि फैशन और चलन का हिस्सा बन चुकी है। मेहंदी आर्टिस्ट सुरभि ने बताया कि साधारण मेहंदी 200 से 300 रुपये में लगाई जा रही है, जबकि ब्राइडल मेहंदी के दाम तीन हजार से लेकर 15,000 रुपये तक हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह से रात तक 15 से 20 महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। दुल्हनें मेहंदी की बुकिंग एक से दो माह पहले ही करवाने लगती हैं। दो से तीन महीनों में करीब एक लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है।
ब्राइडल फुल हैंड और थीम बेस्ड डिजाइन का चलन

मेहंदी आर्टिस्ट संध्या ने बताया कि इस बार ब्राइडल मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन की फोटो, शादी की तारीख, वेडिंग हैशटैग और खास यादों को डिजाइन में शामिल करने का चलन बढ़ा है। कई दुल्हनें अपने लव स्टोरी के खास पलों को भी मेहंदी में उकेरवा रही हैं। जबकि मिनिमलिस्ट मेहंदी में हल्के और साधारण पैटर्न युवतियों को आकर्षित कर रहे हैं। कॉलेज जाने वाली छात्राएं और कामकाजी महिलाएं मिनिमलिस्ट डिजाइन को ज्यादा पसंद कर रही हैं, जो कम समय में लग जाती हैं और देखने में भी आकर्षक होती हैं। ब्राइडल फुल हैंड डिजाइन में तीन से चार घंटे लगते हैं। साधारण या अरेबिक डिजाइन 20 से 40 मिनट में तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें