फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास

Thu, 24 Apr 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं काटने गया हुआ था। घर में उसकी पांच वर्षीय बच्ची अकेली थी। वह घर से खेलने के लिए गली में चली गई। इसी दौरान गांव के ही एक युवक राजपाल ने लड़की को पकड़कर अपने मकान में ले गया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर डरी सहमी अपने घर पहुंची और पूरी बात अपनी दादी को बताई। दादी ने मामले की सूचना लड़की के पिता को दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर घरौंडा थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने बच्ची का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि गांव से एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुराचार के प्रयास करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें