फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला लड़की का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नवजात भ्रूण लगातार मिल रहे हैं। अब गांव जुंडला में घर के बाहर नाले में छह महीने का भ्रूण मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भ्रूण लड़की का है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह अपने घर के सामने गली में भैंस बांधने गया था। तो देखा कि नाले में भ्रूण है। उसने इसकी सूचना गांव के पूर्व सरपंच मेहर सिंह को दी। पूर्व सरपंच ने सूचना पुलिस को दी। इससे पहले गांव शाहपुर में खाली जमीन में दो भ्रूण दबाकर एक व्यक्ति फरार हो गया था। पुलिस के पास आरोपी की कार का नंबर भी है लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों भ्रूण लड़के के थे। जुंडला चौकी प्रभारी मुकेश का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आरोपी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें