करनाल। जमानत पर आने के बाद 22 साल की युवती घर से अचानक कहीं चली गई। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सिविल लाइन थाने में पीड़ित महिला ने केस दर्ज कराया है। युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी पर सेक्टर-32-33 थाना से धारा 323, 342, 379b, 389 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
इस मामले में उसकी बेटी कुछ दिन करनाल जेल में भी रही है। अब उसे जमानत मिल चुकी है। जमानत पर आने के बाद सोमवार को वह अपना सामान लाने के लिए CIA-1 के कार्यालय गई थी। वह भी उसके साथ थी। समान लेने बाद पुराना बस अड्डा करनाल से प्राइवेट बस में बैठ घर गांव के लिए चली थी। बस वाया आईटीआई चौक होकर पिपली के लिए चली थी। बाद में उसकी बेटी बस में नहीं थी। पीड़ित मां ने आसपास के लोगों की तलाश की मगर कोई पता नहीं चल सका। संवाद