करनाल। सेक्टर-16 निवासी 11वीं की छात्रा घर से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पिता ने ज्यादा समय तक टीवी देखने पर उसे डांट दिया था। फिलहाल सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है। सेक्टर-16 निवासी अधिक पटेल ने बताया कि उसकी बेटी उत्कर्षा 28 जुलाई को घर पर काम कर रही थी तभी 12 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उत्कर्षा रूठ कर कहीं चली गई है, क्योंकि सुबह उसने उसे डांट दिया था कि वह टीवी कम देखे और पढ़ाई पर ध्यान दे। संवाद