फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस ने चोरी के तीन मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों से चोरी का 12 टिन घी बरामद किया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को दुकानदार किरनपाल ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से दुकान पर काम करने वाले युवक रमेश ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की है। 27 जुलाई को दोनों आरोपी विनोद कुमार निवासी आरके पुरम करनाल व रमेश कुमार निवासी बिहार हाल किरायेदार पुरानी सब्जी मंडी करनाल को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दुकान की छत के ऊपर के टिन को उखाड़कर चोरी की। आरोपियों से चोरी की 12 पेटी महाकोश घी बरामद की गई। दूसरे मामले में 26 जुलाई को विशाल निवासी हांसी रोड ने शिकायत दी थी कि उसके घर से चोर सोने केे गहने व नगदी ले गए। दो आरोपी राहुल निवासी न्यू वाल्मीकि बस्ती करनाल व सुमित निवासी हांसी रोड करनाल को मेन बाजार करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल के खिलाफ थाना शहर में चोरी का एक मामला दर्ज है। जो जमानत पर था। एक अन्य मामले में 27 जुलाई को सतबीर निवासी गांव पाढ़ा ने शिकायत दी थी कि सरकारी स्कूल में जिम का सामान चोरी हो गया। मामले में आरोपी अमित, सूरज निवासी गांव पाढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें