फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में बच्ची की मौत, पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंबाइन चालक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग-करनाल सड़क पर बुडनपुर के समीप कंबाइन चालक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। जिससे दंपती व दो बच्चे सड़क पर गिर गए। महिला का पति और उसकी चार साल की बेटी कंबाइन के अगले हिस्से से टकरा गए। जिससे कंबाइन के ब्लेड उनके सिर में घुस गए और चार साल की बेटी की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कंबाइन चालक के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजपुरा निवासी सरोज ने बताया कि 15 सितंबर को वह और उसका पति राहुल अपनी बेटी चार वर्षीय हसिका और बेटे शिवांस के साथ बाइक पर मामा के घर बरास गांव गए थे। 16 सितंबर को वह और उनका परिवार लौट रहा था। सुबह 10.30 बजे जब वह बुढ़नपुर मोड़ के पास पहुंचे तो बुढ़नपुर गांव से एक कंबाइन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कंबाइल को निसिंग-करनाल रोड पर चढ़ा दिया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उसके पति राहुल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें