संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। पधाना गांव के पास आदित्य भट्टे पर लेबर का काम करने वाले प्रवासी की उत्तर प्रदेश के जिला बांदा वासी रागनी (7) के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली चढ़ने की वजह से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत पिता निरजन ने बताया कि उसकी बच्ची झुग्गी के सामने सो रही थी। तभी ट्रैक्टर चालक गीली मिट्टी लेकर आ रहा था। उसने लड़की के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली उतार दी। इससे बच्ची की मौत हो गई। मृतक के पजिजनों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इससे उसको भी गंभीर चोट लगी है। ड्राइवर सफीदों के एक अस्पताल में दाखिल है। सालवन चौकी प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।