करनाल। घर से बिना बताए प्रेमी संग एक युवती फरार हो गई। गोंदर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 साल की बेटी घर से सूट सिलाने के बहाने चली गई। जब उसकी बेटी घर पर नहीं पहुंची तो काफी खाेजबीन की। आसपास और रिश्तेदारों से भी पता किया मगर बेटी का सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने बेटी का नंबर मिलाया तो नहीं उठाया। बाद में बेटी ने परिजनों को मैसेज किया कि वह विशाल निवासी बस्तली के साथ जा रही है। संवाद