फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा को आज मिलेगी बहुउद्देशीय हॉल की सौगात

Wed, 31 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 42 लाख रुपये से बने बहुउद्देशीय हॉल का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बुधवार को उद्घाटन करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तकनीकी शाखा की ओर से विधानसभा क्षेत्र में चार हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हॉल बच्चों को 3 दिसंबर को समर्पित कर दिया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में निर्माण कार्य पूरा करवाया जा चुका है और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अराईंपुरा में कार्य पुरा होने वाला है। सभी हॉल लगभग 1.65 करोड़ रुपये से बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें