फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा को दो परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। शुक्रवार को घरौंडा विधानसभा में आठ करोड़ 11 लाख 13 हजार रुपये की लागत से एक परियोजना का शिलान्यास किया गया तो दूसरी परियोजना का उद्घाटन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मिर्गाहन गांव में 3 करोड़ 45 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को जनता को समर्पित किया। वहीं 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नगला मेघा चौक से घरौंडा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विधानसभा अध्यक्ष कल्याण मिर्गाहन गांव में पहुंचे तो ग्राम पंचायत की ओर से उनका पगड़ी पहनाकर व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। यहां नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि इस पीएचसी का निर्माण कार्य एक जुलाई 2019 को शुरू किया गया। इसका फायदा आसपास के 20 गांवों की 40 हजार की आबादी को होगा।
विज्ञापन

सीएचसी कुंजपुरा के तहत आने वाली इस पीएचसी में नर्सिंग स्टेशन, पुरुष, महिला व बेबी वार्ड, दंत चिकित्सा व आयुष चिकित्सा कक्ष, आयुष पैरामेडिकल स्टाफ रूम, एक्स-रे रूम ऑपरेशन थिएटर, चिकित्सक कक्ष, नसबंदी कक्ष, प्रतीक्षा गृह, पंजीकरण कक्ष प्रवेश हाल, रैंप और सेंट्रल कोर्ट यार्ड, स्टोर प्रयोगशाला औषधालय कक्ष, तथा पुरुष व महिला टॉयलेट बनाया गया है।
इसके बाद वह नगला चौक में शिलान्यास समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने नगला मेघा चौक से घरौंडा तक बनाई जाने वाली 18. 540 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्य तीन महीने में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजकुमार,संदीप सिंह, सीएमओ डा. पूनम चौधरी, एसएमओ डा. संदीप अबरोल, एमओ डॉ राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें