फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑनलाइन लें सड़क की जानकारी, गड्ढों की शिकायत भी एप से

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। शहर की सभी सड़कों की जानकारी अब डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर होगी। इनकी वास्तविक स्थिति को सेटेलाइट से लाइव देखा जा सकेगा। डिजिटल मैप तैयार होगा। सड़कों की जानकारी तो मिलेगी ही, गड्ढों से संबंधित शिकायत भी हरपथ मोबाइल एप पर दर्ज कराई जा सकेगी।
सड़कों का डाटा हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हरसेक) के जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। मैप हरपथ मोबाइल एप्लीकेशन से संचालित होगा। एप को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। शहर की तकरीबन 750 किलोमीटर लंबी सड़कों के नेटवर्क की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। सड़कों को जियो-टैग कर डिजिटल मानचित्र तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर महज एक क्लिक पर पता चल सकेगा कि शहर के किस वार्ड में कितनी लंबी सड़क है और उसकी स्थिति कैसी है। सड़क की मरम्मत व नए निर्माण की प्राथमिकता तय करने में आसानी होगी। बजट आवंटन और संसाधनों के उपयोग की योजना वैज्ञानिक ढंग से बन सकेगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत अन्य सेवाओं (जैसे सीवर, बिजली, जलापूर्ति) से भी डाटा को लिंक किया जा सकेगा।
शहर के लोग शहर की सड़कों की स्थिति देख पाएंगे। सड़कों से संबंधित शिकायतें सीधे जीआईएस लोकेशन पर दर्ज होंगी। इससे अतिक्रमण या अवैध निर्माण की पहचान करना आसान होगा। जल्द ही कॉलोनियों की गलियों की जानकारी भी जीआईएस प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और जल निकासी व्यवस्था जैसी जानकारियां भी इसी पोर्टल पर समाहित करने की योजना है।
विज्ञापन


-शहर की सड़कों का डिजिटल मैप हरसेक के जीआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। हरपथ मोबाइल एप से लोग हर सड़क की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। सड़क कब बनी, कितनी लागत आई, कहां मरम्मत की जरूरत है, कहां नई सड़क बनानी है।सड़कों की मरम्मत की शिकायत भी की जा सकेगी। जिनका निगम समाधान भी कराएगा। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें