फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे कागज से भी मिलेगा इंसाफ

Wed, 18 Dec 2013 11:40 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विजेंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश के लोग अब अपने अधिकारों के हनन को लेकर न्याय हासिल करने के लिए बिना फीस एक सादे कागज पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) ने लोगों की सुविधा के लिए इंटरनेट आनलाइन पर शिकायत दर्ज करवाने की योजना को भी अमलीजामा पहनाया है। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एचएचआरसी अध्यक्ष जस्टिस विजेंद्र जैन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मानवीय अधिकारों की रक्षा करने के लिए ही करीब एक वर्ष पूर्व हरियाणा मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग के द्वारा गुड़गांव में पहला सेमिनार आयोजित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस सेमिनार में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को एचएचआरसी के बारे में जानकारी दी गई। कुरुक्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के विषय को लेकर दूसरा सेमिनार आयोजित किया गया है। आयोग का प्रयास है कि लोगों के अधिकारों का हनन न होने दिया जाए।

अगर किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो वह एचएचआरसी की धारा-12 के तहत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित समस्या को एचएचआरसी के संज्ञान में ला सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए आयोग द्वारा शीघ्र ही जिला स्तर पर सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मीडिया, समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ, पंचायतों व तमाम अन्य संस्थाओं की सहायता भी ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि आयोग ने अपनी वेबसाइट भी शुरू की है। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट ऑनलाइन के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। आयोग के द्वारा किसी भी व्यक्ति से कोई कोर्ट फीस भी नहीं ली जाएगी। शिकायतकर्ता महज एक सादे कागज पर अपनी लिखित शिकायत आयोग के सामने रख सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों का किसी भी कीमत पर हनन नहीं होने दिया जाएगा। आयोग ने एक साल से भी कम कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।

आयोग ने लोगों की करीब एक हजार समस्याओं में से 400 का निपटारा कर दिया है, बाकी 600 शिकायतों को निपटाने पर तेजी से कार्रवाई चल रही है। इस मौके पर एचएचआरसी के सदस्य जस्टिस एचएस भल्ला व एचएचआरसी के सदस्य जेएस अहलावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें