करनाल। कृषि उप-निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने किसानों से अनुरोध किया कि वे फसल अवशेषों में आगजनी की घटना को अंजाम न दें। कृषि यंत्रों की सहायता से पराली का उचित प्रबंधन करें। 1,200 रुपये की प्रोत्साहन राशि पाएं। अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों का प्रयोग करें। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त की ओर से जिला स्तरीय, खंड तहसील स्तरीय व गांव स्तरीय कमेटी एनफोर्समेंट टीम का गठन किया गया है। लगभग 750 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के मामले में चार किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। ब्यूरो