फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ रेलगाड़ियों के सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली नौ गाड़ियों के शुक्रवार से सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। इनमें से आठ गाड़ियों का करनाल स्टेशन पर ठहराव है। नौवीं गाड़ी उत्तर संपर्क क्रांति नई दिल्ली-कटरा 12445-46 करनाल में नहीं ठहरती। यात्री इस गाड़ी में अंबाला से सवार हो सकते हैं।
इसका अप साइड में अंबाला में रात्रि 11:30 बजे व डाउन में सुबह 4:00 बजे ठहराव है। यह गाड़ी पानीपत में भी ठहरती है। आठ गाड़ियों में सामान्य श्रेणी का टिकट मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इससे पूर्व कोरोना काल में करनाल से अप व डाउन में केवल चार पैसेंजर ट्रेन के ही अनारक्षित श्रेणी के टिकट मिलते थे। शेष सभी गाड़ियों में केवल आरक्षित श्रेणी के टिकट ही मान्य थे।
विज्ञापन

करनाल में रुकने वाली आठ गाड़ियां जिनके जनरल टिकट जारी होने लगे हैं ये रोजाना चलती हैं। इनमें 14011/12 दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस का करनाल में अप साइड में ठहराव 21:15 बजे तथा डाउन में शाम 4:50 बजे है। दूसरी गाड़ी 14033/34 जम्मू मेल दिल्ली जंक्शन-कटरा अप साइड में करनाल में 22:00 बजे व डाउन में 1:30 बजे रुकती है। तीसरी ट्रेन 14553/54 हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से दौलतपुर चौक हिमाचल करनाल में अप साइड में 00:55 बजे तथा डाउन में 2:30 बजे रुकती है।
विज्ञापन

चौथी ट्रेन नंबर 14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ का करनाल में ठहराव अप साइड में 6:24 बजे व डाउन में 18:30 बजे है। पांचवीं गाड़ी 14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस दिल्ली-फाजिल्का अप साइड में 15:05 बजे व डाउन में 10:05 बजे रुकती है। छठी ट्रेन 12497/98 शाने पंजाब नई दिल्ली-अमृतसर का करनाल में अप की ओर 8:15 बजे तथा डाउन में 20:25 बजे ठहराव है। सातवीं गाड़ी 12459/60 सुपर नई दिल्ली-अमृतसर अप साइड में 15:20 बजे व डाउन में 11:40 बजे रुकती है। आठवीं ट्रेन नंबर 22429/30 पठानकोट सुपरफास्ट दिल्ली-अमृतसर-पठानकोट का अप साइड में ठहराव 9:48 बजे व डाउन में 14:45 बजे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें