फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच के खिलाफ कार्रवाई : असंध में 50 हजार में हो रही थी गर्भ में लड़का है या लड़की की जांच, स्वास्थ्य विभाग जींद और करनाल क

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रतक रोड स्थित एक मकान में 50 हजार रुपये लेकर लिंग जांच करने की सूचना पर जींद और करनाल जिले के स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी ग्राहक भेजकर छापे मारे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने बिचौलिये आरोपी को साढ़े 14 हजार रुपये के साथ काबू किया है। वहीं बाद में महिला की निशानदेही पर मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर दोनों का दो दिन का रिमांड हासिल किया है, जिससे पूरे मामले का खुलासा किया जा सके। वहीं छापे के दौरान अल्ट्रासाउंड करने वाला मुख्य आरोपी और एक बिचौलिया मशीन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि जींद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सफीदों एरिया में कुछ अज्ञात लोग लिंग जांच करवाते हैं। विभाग ने उनकी अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। टीम ने 9 सितंबर को एक गर्भवती महिला को बिचौलिये व्यक्ति विनोद निवासी धर्मगढ़ जिला जींद के पास भेजा, जिससे गर्भ में लिंग जांच करवाने का सौदा पचास हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी विनोद ने महिला को असंध के सालवन चौक पर बुलाया, जहां उसने महिला से पचास हजार रुपये ले लिए। यहां से एक अन्य आरोपी अमरदीप निवासी असंध महिला को बाइक पर बैठाकर उक्त मकान में ले गया, जहां आरोपी संजय वासी फफड़ाना ने महिला का पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी। बिचौलिये आरोपी विनोद वासी धर्मगढ़ ने दोबारा महिला को एक घंटे बाद सालवन चौक पर छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपी विनोद को सफीदों के पास से पकड़ लिया और उसके कब्जे से साढ़े 14 हजार रुपये बरामद किये। टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने महिला का अल्ट्रासांउड करवाना स्वीकार किया। जींद डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग करनाल की टीम को सूचित किया गया। डॉ. राजेश गौरिया के नेतृत्व में दोनों जिले की टीमों ने उक्त मकान में छापेमारी की। इस दौरान मकान मालिक कृष्ण वासी वार्ड-6 को काबू कर लिया गया। अन्य लोगों के बारे में भी वहां से जानकारी प्राप्त की गई है, हालांकि दो आरोपी मौके से पोर्टेबल मशीन सहित फरार हो गए। इस बारे में दोनों जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असंध थाना पुलिस को शिकायत दी है। दोनों जिलों की टीम की यह कार्रवाई बुधवार देर रात तक जारी रही।
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर चार लोगों विनोद निवासी धर्मगढ़ जिला जींद, अमरदीप निवासी वार्ड-3 असंध, संजय निवासी फफड़ाना और मकान मालिक कृष्ण के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपी कृष्ण और विनोद को कोर्ट में पेशकर दो दिन का रिमांड हासिल किया। अब रिमांड के दौरान पुलिस पोर्टेबल मशीन बरामद करेगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर सिंह कादियान, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें