फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय पैरा साइकिलिंग में गीता देवी ने जीता रजत पदक

Fri, 27 Feb 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी गीता देवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। जिले की पैरा साइकिलिंग खिलाड़ी गीता देवी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में हुआ था। गीता देवी शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी की इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने सी3 श्रेणी में रजत पदक जीत कर परिवार, क्षेत्र व महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। देशभर के चुनिंदा खिलाड़ियों के बीच उनके शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी, प्राध्यापकगण और छात्रों ने डॉ. गीता का अभिनंदन किया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ. गीता ने सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और बुलंद हौसले से कोई बाधा असंभव नहीं। डाॅ. गीता की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। सी3 वर्ग की यह प्रतियोगिता शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की कठिन कसौटी है। डॉ. गीता ने पूर्ण आत्मविश्वास और तकनीकी कुशलता से रेस पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और संस्थान को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें