फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गायत्री परिवार ने निकाली भव्य कलश रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांति कुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूरे होने पर ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। साथ ही माता भगवती देवी शर्मा व गुरुदेव श्री राम शर्मा की जन्मशताब्दी मनाई गई।
बुधवार को ज्योति कलश रथ यात्रा का रघुनाथ मंदिर सदर बाजार और नीलकंठ महादेव मंदिर बसंत विहार में भव्य स्वागत किया गया। दिव्य कलश की आरती उतारी गई। इसके बाद गायत्री शक्ति पीठ करनाल में यात्रा पहुंची। मुख्य ट्रस्टी संदीप गौतम ने कहा कि कलश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदु है। कलश का स्वस्ति वाचन के साथ सभी शुभ कार्यों में पूजन किया जाता है। ये कलश दिव्य और अलौकिक है। इस ज्योति कलश की महिमा अनूठी है। यह ज्योति कलश रथयात्रा धर्म, संस्कृति, जागरण के उत्थान और दर्शन के लिए आयोजित की जा रही है। वेद मूर्ती तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की शिक्षाओं से सर्व समाज को अवगत करवाया जा रहा है। श्री राम आचार्य ने लगभग 3200 पुस्तकें लिखीं, इनमें मानवता के कल्याण का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को गुरुसेन भगत नर्सिंग काॅलेज व मधुबन पब्लिक स्कूल कुचपुरा, गोंदर व 27 दिसंबर को हथलाना गांव में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धनंजय शर्मा, देवता सिंह, संजय राणा, रविंद्र सिंह, गुलाब पोसवाल, सुभाष मुदगिल, रमेश शर्मा, पंडित वासुदेव नोटियाल, जयभगवान, महेंद्र सिंह धवन, सीता ढांडा व ममता गौतम आदि मौजूद रहे।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें