फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी निकाल भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का दिया संदेश

Tue, 28 Apr 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा करते साक्षी गोपाल दास महाराज। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। इस्काॅन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। कथा व्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास के सानिध्य में प्रभातफेरी निकाली गई और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश दिया गया।
प्रभातफेरी अंसल सुशांत सिटी ए ब्लॉक में केजी अग्रवाल के निवास स्थान से शुरू होकर गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स मनोज गोयल के निवास स्थान पर प्रसाद के साथ संपन्न हुई। कथा कटारिया लैंड नवांकोट गुरुद्वारा में इस्कॉन कुरुक्षेत्र व इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में चल रही है। साक्षी गोपाल दास ने व्यासपीठ से भागवत कथा को ही अमर कथा बताया गया हैं। जो व्यक्ति अमृत का सेवन करता हैं वह अमर हो जाता हैं और यह बात भगवान शिव ने पार्वती को बताई थी। भगवान कृष्ण जो भी करते हैं वो दिव्य हैं उनका जन्म, कर्म, उनकी लीलाएं सब दिव्य हैं।
विज्ञापन

भागवत गीता में भगवान कृष्ण ये कहते हैं कि जो भगवान के भक्त की भक्ति करता है, वो भगवान श्रीकृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय हैं। साक्षी गोपाल दास ने जय राधा माधवा जय कुंजबिहारी जय गोपी जन बल्लभ, जय गिरधर हरि, यशोदा नंदन ब्रज जन रंजन, यमुना तीर बन चारी जय राधा माधवा जय कुंजबिहारी... भजन गाकर सबको झूमने पर मजबूर किया। इस अवसर पर चेयरमैन राम निवास गुप्ता, नरेश सिंगला, राधे श्याम गुप्ता , विपिन अग्रवाल, इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, सह-अध्यक्ष अशोक गोयल, देवेंद्र महाजन उपस्थित रहे।
- 3 मई को निकाली जाएगी रथयात्रा
कथा 2 मई तक कटारिया लैंड में की जाएगी और 3 को भगवान कृष्ण-बलराम रथयात्रा निकली जाएगी। यह दोपहर बाद 3 बजे देवेंद्रा बेकरी के सामने वाली गली से प्रारंभ होकर, एंजल प्राइम मॉल, आहूजा स्वीट्स, बत्रा नर्सिंग होम, साईं बाबा चौक, सेक्टर-12 शिव मंदिर मदर टेरेसा, नवा कोट गुरुद्वारा से होती हुई कथास्थल कटारिया लैंड पर भंडारे के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा करते साक्षी गोपाल दास महाराज। संवाद- फोटो : samvad

श्रीमद्भागवत कथा करते साक्षी गोपाल दास महाराज। संवाद- फोटो : samvad

श्रीमद्भागवत कथा करते साक्षी गोपाल दास महाराज। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें