फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में दी पनाह, चुराई नकदी और बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एक व्यक्ति को अपने साथी को घर पर सोने के लिए जगह देना महंगा पड़ गया। सुबह उठने से पहले आरोपी 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी व बाइक चोरी कर ले गया। सोहाना रोड नजदीक चमड़ा फैक्टरी निवासी प्रदीप ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेंटर का काम करता है। जहां पर वह पहले नौकरी करता था। वहां पर नरेंद्र कश्यप भी नौकरी करता था। 10 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन करनाल पर उसे नरेंद्र कश्यप मिला और वह उसे कहने लगा कि उसने दो दिनों से खाना नहीं खाया है, उसने वहां पर उसे खाना खिला दिया और बाद में उसने रात को सोने के लिए जगह देने की बात कही तो वह उसे परिचित होने के नाते अपने घर ले गया। वह रात को सो गए, लेकिन जब सुबह उठा तो नरेंद्र वहां से गायब था और उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, आधा तोला सोने की अंगूठी व उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें